Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में सत्यम बालाजी ग्रुप में आयकर के छापे में मिली गड़बड़ी
raipur, Income tax raids , Satyam Balaji Group

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने सत्यम बालाजी ग्रुप और इसकी सहयोगी कंपनी साईं हनुमंत इंडस्टरीज प्राइवेट लिमिटेड ,राइस मिलर्स, एक्सपोर्ट्स कमीशन एजेंट्स, राइस ब्रोकर्स के ठिकानों पर की गई छापे की कार्रवाई में करीब एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ियों के दस्तावेज जब्त किये हैं।

 

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के 25 कारोबारी-आवासीय परिसर में छापेमारी कर आयकर अन्वेषण की सभी टीमें शनिवार देर रात कार्रवाई पूरी कर मुख्यालय लौट गई हैं। आयकर अन्वेषण की टीमों ने कैश, ज्वेलरी के साथ-साथ गड़बड़ियों के ढेरों दस्तावेज भी सीज किए हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि छापेमारी में 10 करोड़ नकद और साढ़े तीन करोड़ की ज्वेलरी जब्त की गई है।

बीती शाम को राजधानी के एक दफ्तर और एक आवासीय परिसर में आयकर टीम ने सत्यम बालाजी समूह के संचालकों का बयान दर्ज कर छापे की कारवाई पूरी कर ली। सभी ठिकानों की जांच में कैश में कामकाज किए जाने के साथ-साथ बुक्स के रिकार्ड्स में भी अनियमितताएं मिली हैं। इसके साथ ही कच्चे में लेनदेन किए जाने के भी पेपर्स मिले हैं। इस कार्रवाई में कंपनी द्वारा बीते 6 वर्ष के जमा किए गए इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर कंपनी के रिकॉर्ड स्टाक की जांच की गई है। यह कर चोरी इन दोनों फर्मों के साथ-साथ इनसे जुड़े ब्रोकर मिलरों के यहां मिले नान टैक्सेबल कैश ट्रांजेक्शन पेपर को मिलाकर है।

सत्यम बालाजी ग्रुप गैर बासमती चावल का प्रमुख निर्यातक है। विभागीय सूत्रों के अनुसार सत्यम बालाजी समूह का पक्के में टर्न ओवर 2000 करोड़ का है और इसमें से 1600 करोड़ का कारोबार कच्चे में होना उजागर हुआ है आयकर अन्वेषण की छत्तीसगढ़ की सभी टीमों ने लौटकर जब्त दस्तावेज मुख्यालय में जमा कर दिया है। अब अगले चरण में राइस मिल संचालकों और कमीशन एजेंट्स व राइस ब्रोकर्स से मिले दस्तावेजों और वाहनों की जांच कर अप्रेजल रिपोर्ट तैयार कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह बुधवार को राजधानी रायपुर के साथ ही राजिम, धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग, तिल्दा के साथ ही गोंदिया (महाराष्ट्र) और काकीनाड़ा (आंध्रप्रदेश) मिलाकर 25 ठिकानों पर आयकर छापे की कार्रवाई की थी। इस अभियान में आयकर अन्वेषण छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के करीब सौ अफसर शामिल थे।

MadhyaBharat 3 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.