Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पिछले दस साल में दिल्ली में रोहिंग्या की संख्या बढ़ने में 'आप-दा' की बड़ी भूमिका: भाजपा
new delhi, AAP-Da played, BJP

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद संबित पात्रा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की दिल्ली में अवैध प्रवासियों पर एक विश्लेषणात्मक रिपोर्ट को लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। पिछले दस सालों में दिल्ली की डेमोग्राफी तेजी से बदली है। दिल्ली में राेहिंग्याओं की संख्या बढ़ने के पीछे आआपा की बड़ी भूमिका है और खतरे की सूचक भी है। 

 
भाजपा प्रवक्ता व सांसद संबित पात्रा सोमवार को 14 पंतमार्ग पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली में अवैध प्रवासियों के सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक परिणामों का विश्लेषण विषय पर 114 पन्नों से अधिक की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की एक शोध रिपोर्ट जारी हुई है। पात्रा ने बताया कि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध प्रवास के कारण मुस्लिम आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर की जनसांख्यिकी में बदलाव आया है। इस रिपोर्ट में सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव सहित हर पहलू का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राजनीतिक संरक्षण के कारण डेमोग्राफी में बदलाव हुआ है। बिना दस्तावेज़ वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की आमद में आआपा की अहम भूमिका है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कैसे ये राजनीतिक दल प्रवासियों के लिए फर्जी मतदाता पंजीकरण की सुविधा दे रहे हैं।
 
भाजपा सांसद पात्रा ने कहा कि यह दिल्ली दस साल पहले वाली दिल्ली नहीं है। चोरी चोरी चुपके कई रोहिग्या दिल्ली में आ बसे हैं, जो खतरे की सूचक है। ये लोग दिल्ली के लोगों का हक छीन रहे हैं। खासकर पूर्वांचली लोगों का, जो दिल्ली में विभिन्न जगहों पर काम करते हैं। दिल्ली के विकास में बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, ओडिशा से आए लोगों की बड़ी भागीदारी है। विशेषकर हर राज्य पूर्वांचली भाइयों का बहुत बड़ी भागीदारी रही। खासकर मजदूर वर्ग में एक प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। उनके काम में सेंधमारी की रोहिंग्या ने किया। जो पैसा पूर्वांचली भाइयों को जाने चाहिए, वो पैसा रोहिंग्या ले कर जा रहे हैं। विस्तृत राजनीतिक संरक्षण के कारण ऐसा हो रहा है।
MadhyaBharat 3 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.