Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राहुल गांधी का राजनीतिक झूठ राष्ट्र के लिए नुकसानदायक : जयशंकर
new delhi,Rahul Gandhi

नई दिल्ली । विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सोमवार को लोकसभा में राहुल गांधी की टिप्पणी को झूठ करार देते हुए कहा है कि उनकी राजनीतिक टिप्पणी विदेश में राष्ट्र को नुकसान पहुंचाती है।
जयशंकर ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री के निमंत्रण के बारे में उनकी अमेरिकी यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर चर्चा नहीं की गई। यह सामान्य ज्ञान है कि प्रधानमंत्री इस तरह के आयोजनों में शामिल नहीं होते हैं। वास्तव में भारत का प्रतिनिधित्व आम तौर पर विशेष दूत करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जानबूझकर दिसंबर-2024 में उनकी अमेरिकी यात्रा के बारे में एक झूठ बोला है। वे तत्कालीन बिडेन प्रशासन के विदेश मंत्री और एनएसए से मिलने गये थे। इसके अलावा एक बैठक भी थी। अपने प्रवास के दौरान नए बनने जा रहे एनएसए ने उनसे मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने आज लोकसभा में कटाक्ष किया था कि अमेरिका के साथ बातचीत करते समय हमें अपने विदेश मंत्री को प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने के लिए नहीं भेजना चाहिए। ऐसा तभी संभव है जब हमारे पास मजबूत उत्पादन क्षमता हो। ऐसा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आएंगे और हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित करेंगे।

MadhyaBharat 3 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.