Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
लोकसभा में राहुल बोले- विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में जोड़े गए हिमाचल जितने मतदाता
new delhi, Rahul , Lok Sabha

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कथित तौर पर बड़ी संख्या में मतदाता जोड़े जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के बीच हिमाचल प्रदेश की आबादी जितने मतदाताओं को महाराष्ट्र की मतदाता सूची में जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पांच साल में इतने मतदाता नहीं जुड़े जितने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच के समय में जोड़े गए हैं। शिरड़ी की एक बिल्डिंग में 7 हजार मतदाताओं का पंजीकरण हुआ है।


लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इसमें कुछ नया नहीं था। उन्हीं बातों को दोहराया गया है जिन्हें पहले भी कहा जाता रहा है। राहुल ने चुनाव आयोग की चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए और कहा कि आने वाले दिनों में चुनाव आयुक्त को तय किया जाना है और उन्हें लगता कि वे केवल समिति की बैठक में भाग ही ले पाएंंगे, भागीदारी नहीं कर पाएंंगे। उन्होंने कहा कि वे आरोप नहीं लगा रहे, सिर्फ सवाल पूछ रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि चुनाव आयोग लोकसभा और विधानसभा चुनावों की मतदाता सूची प्रदान करे। उन्हें लगता है कि ज्यादातर मतदाता उन क्षेत्रों में जोड़े गए जहां भाजपा हारती रही है।
राहुल ने अपने भाषण की शुरुआत में वैज्ञानिक प्रगति का विषय उठाया और कहा कि इस देश का भविष्य भारत के युवा तय करेंगे। आने वाले समय में बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर और ऑपटिक्स जैसे क्षेत्रों में रिवोल्यूशन ला रहे हैं। इससे दुनिया बदल रही है। इसका भागीदार बनने के लिए देश में इनका बड़े स्तर पर उत्पादन होना चाहिए। चीन इस मामले में हमसे आगे है।
उन्होंने कृत्रिम मेधा (एआई) का विषय भी उठाया और कहा कि एआई के लिए डाटा की आवश्यकता है। हमारे पास डेटा नहीं है। ज्यादार सोशल मीडिया कंपनियां अमेरिकी हैं और सारा डेटा उन्हीं के पास है। हमें एआई में आगे बढ़ने के लिए डेटा की आवश्यता है। राहुल ने डेटा का विषय जातीय जनगणना से भी जोड़ा और सरकार पर निशाना साधा।
राहुल ने कहा कि तेलंगाना का जातीय सर्वे बताता है कि वहां 90 प्रतिशत दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक हैं। भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमें डेटा की आवश्यकता है। वे जातीय जनगणना की मांग करते हैं।

MadhyaBharat 3 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.