Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
कांग्रेस लोगों की आंखों में धूल झोंकने ला रही घोषणा पत्र : उप मुख्यमंत्री साव
raipur, Congress , Deputy Chief Minister Saw

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंगलवार काे रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, कांग्रेस पांच साल सरकार में रही, लेकिन अपने 36 वादों में से एक भी पूरा नहीं किया। कांग्रेस का घोषणा पत्र छलावा और झूठ का पुलिंदा होगा, यह घोषणा पत्र नहीं धोखा पत्र है ये सभी को पता है। लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला घोषणा पत्र ला रहे हैं।
साव ने बताया कि, भाजपा ने कल अटल विश्वास पत्र घोषित किया है। हमने मोदी की एक-एक गारंटी पूरी की है। हम छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। और सरकार ने इस वर्ष को अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है। नगरीय निकायों में हम अटल परिसर का भी निर्माण कर रहे हैं और इसलिए नगरीय निकाय के घोषणा पत्र को अटल विश्वास पत्र का नाम दिया है। इसमें जो कहा है, उसे हम करके रहेंगे। हम शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सदृढ़ बनाएंगे।

साव ने कहा कि, कांग्रेस का विजन कभी विकास का नहीं रहा है। इनका तरक्की और बेहतरी से कोई नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के नगरीय निकायों में कांग्रेस सत्ता में थी, उनके कार्यकाल में शहरों की हालत खराब और खस्ताहाल हुई। भ्रष्टाचार कर सारी सीमाएं लांघ दी, इसलिए निकायों में हम आरोप पत्र लेकर आएंगे। हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही आरोप पत्र जारी होगा।

उप मुख्यमंत्री साव ने नक्सलियों द्वारा आम लोगों की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, बस्तर में सुरक्षा बल के जवान नक्सल उन्मूलन के लिए कार्य कर रहे हैं। हताशा और निराशा में इस तरह की कायराना हरकत करते हैं। इसकी नक्सलियों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। आम लोगों ने जिन्होंने जान गंवाई है, उसे जाया होने नहीं देंगे। बस्तर को नक्सल मुक्त करके ही छोड़ेंगे।

 

MadhyaBharat 4 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.