Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो मालगाड़ियों की टक्कर
fatehpur, Two freight trains , Uttar Pradesh
फतेहपुर । जिले में मंगलवार को खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई। कई डिब्बे पटरी से उतर गये। वहीं दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
 
स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आ जाने के कारण यह घटना हुई है। लोको पायलट अनुज राय घायल हो गए और वहीं खड़ी मालगाड़ी का गार्ड सोनू वर्मा ने कूदकर जान बचाई, लेकिन वो चोटिल हो गए। दोनों मालगाड़ियों के इंजन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायल चालक व गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे के कारण रेलवे यातायात प्रभावित हो गया। रेलवे प्रशासन जल्द से जल्द ट्रेक मरम्मत कर यातायात सामान्य करने की प्रयास कर रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
 
 
 
MadhyaBharat 4 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.