Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
भाजपा ने बगावत करने वाले 26 भाजपाइयों को किया निष्कासित
raipur, BJP expelled , BJP members
रायपुर /गरियाबंद  । नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले गरियाबंद जिले के 26 भाजपाइयों को भाजपा ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
 
गरियाबंद पालिका में 5, राजिम नगर पंचायत से 5, कोपरा नगर पंचायत से 4, देवभोग से 5 व फिंगेश्वर नगर पंचायत से 7 बागी भाजपाइयों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह आदेश मंगलवार की देर शाम भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू राेहरा ने जारी किया है।
 
उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिला पंचायत में कुल 11 सीट है। यहां 69 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की संख्या की तुलना में बागियों की संख्या ज्यादा है। इस बार बागी प्रत्याशी भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टी का समीकरण बिगाड़ दिया है।
MadhyaBharat 5 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.