Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने की ग्रामीण की गला रेतकर हत्या
dantewada, Naxalites killed , slitting his throat

दंतेवाड़ा । जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम ककाड़ी निवासी एक ग्रामीण हडमा हेमला की मंगलवार की देर रात नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर शव गांव के पास फेंक दिया। आज बुधवार सुबह ग्रामीणाें ने शव देखकर घटना की सूचना अरनपुर पुलिस काे दी।  माैके पर पंहुचकर  पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के उपरांत शव  पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार वर्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र के ग्राम ककाड़ी में एक ग्रामीण हडमा हेमला की हत्या कर दी है। पुलिस माैके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्हाेंने बताया कि सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से कमजाेर पड़ चुके अपने संगठन का मनाेबल बनाये रखने तथा अपनी माैजूदगी का अहसास करवाते हुए अपने दहशत के  साम्राज्य  के वजूद काे बनाये रखने के लिए निर्दाेष ग्रामीणाें की हत्या के वारदात को अंजाम देने में लगे हुए हैं।

MadhyaBharat 5 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.