Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 से 24 मार्च तक
bhopal,Budget session , Madhya Pradesh
भोपाल । मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का बजट सत्र आगामी 10 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगा। इस 15 दिवसीय सत्र में सदन की कुल नौ बैठकें होंगी, जिनमें महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। इस संबंध में गुरुवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गई है।


विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का यह पंचम सत्र होगा। इस सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 19 फरवरी तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 6 मार्च तक प्राप्त की जाएंगी, जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 - क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 4 मार्च से कार्यालय में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक प्राप्त की जाएंगी।


बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। सत्र की शुरुआत 10 मार्च को राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ होगी। इसी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव भी आएगा। इसके बाद 11 से 13 मार्च तक सदन में बैठकें और विधेयकों पर चर्चा होगी। वहीं, 14 मार्च को होली अवकाश के चलते 16 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इसके बाद 17 और 18 मार्च को सदन चलेगा और 19 मार्च को रंगपंचमी पर अवकाश रहेगा। इसके बाद 20 और 21 मार्च को सदन की कार्यवाही चलेगी। 22 और 23 मार्च को अवकाश होगा। अगले दिन 24 मार्च को सदन की कार्यवाही का अंतिम दिन होगा।
MadhyaBharat 6 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.