Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जयपुर में टायर फटने से बेकाबू रोडवेज बस कार से टकराई आठ की माैत
jaipur, Uncontrolled roadways bus , eight dead

जयपुर । राजस्थान के जयपुर में दूदू क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में छह लाेग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब दाेपहर करीब 3:45 बजे जयपुर-अजमेर हाईवे पर मौखमपुरा के पास राजस्थान रोडवेज की बस टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर एक ईको कार से टकरा गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार किसी की जान नहीं बच सकी।


जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि रोडवेज बस जयपुर से अजमेर की ओर जा रही थी, जबिक ईको कार अजमेर से जयपुर आ रही थी। इस दौरान मौखमपुरा के पास बस का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर काे पार कर दूसरी तरफ से आ रही कार से जा टकराई। इस टक्कर में कार पूरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

एसपी ने बताया कि मृतकों की पहचान दिनेश कुमार पुत्र मदनलाल रेगर, बबलू मेवाड़ा पुत्र मदन मेवाड़ा, किशन पुत्र जानकीलाल, रविकांत पुत्र मदनलाल, बाबू रेगर पुत्र मदनलाल, नारायण निवासी बड़लियास (भीलवाड़ा) और प्रमोद सुथार पुत्र मूलचंद निवासी मुकुंदपुरिया (भीलवाड़ा) के रूप में हुई हैं। एक शव की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार सभी मृतक भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी क्षेत्र के रहने वाले थे और महाकुंभ में प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) जा रहे थे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बस के तेज रफ्तार और टायर फटना हादसे का मुख्य कारण बताया है।

MadhyaBharat 6 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.