Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अमेरिका से भारतीयों की वापसी को अमानवीय बता विपक्ष ने राज्यसभा में किया हंगामा
new delhi, Opposition created ruckus ,Rajya Sabha

नई दिल्ली । अमेरिका से भारतीयों की वापसी को लेकर राज्यसभा में आज विपक्ष ने सरकार की घेराबंदी की। विपक्षी सदस्यों ने यह कहकर सरकार की आलोचना की कि सैन्य विमान में उन भारतीयों को अमानवीय तरीके से भारत लाया गया। हालांकि, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बाद में साफ कर दिया कि 2012 से ही जो एसओपी लागू है, उसी के तहत इन लोगों को भी लाया गया है।

दोपहर दो बजे इस मुद्दे पर राज्यसभा में विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने सरकार की ओर से वक्तव्य दिया, जिसके बाद विपक्षी सदस्यों ने एक बार फिर हंगामा किया। इससे पहले आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी विपक्ष ने हंगामा किया था, जिसके कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई।

इस बार सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष के सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर दिया। इस दौरान कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जिस तरीके से हमारे भारतीयों को हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़कर सैन्य विमान से भारत भेजा गया, यह न सिर्फ अमानवीय है बल्कि इससे दुनिया में भारत की छवि भी धूमिल हुई है। उन्होंने पूछा कि अमेरिका में इस तरीके से कुल 7 लाख 25 हजार भारतीय हैं, जिन्हें इसी तरह से वहां से डिपोर्ट करने की योजना अमेरिकी सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि कोलंबिया जैसे देश ने सैन्य विमान से अपने लोगों को भेजने पर ऐतराज जताया और खुद का विमान भेजकर अपने लोगों को वापस ले गया लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डिटेंशन सेंटरों में कुल कितने भारतीय रहे हैं, क्या भारत सरकार को इसकी जानकारी है और क्या उन्हें काउंसिल एक्सेस दिया गया है?

डीएमके सदस्य तिरुचि शिवा ने अमेरिका के इस बर्ताव को अमानवीय बताते हुए कहा कि वहां फंसे इस तरह के भारतीयों को लाने के लिए भारत सरकार की क्या योजना है? आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात की और भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया। कोलंबिया ने भी अपनी गरिमा को बनाए रखकर अपना यात्री विमान भेजकर अपने लोगों को ले गया लेकिन यह सरकार यह भी नहीं कर सकी।

आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार अमेरिका से अपने रिश्तों का बखान करते हैं लेकिन जिस अमानवीय तरीके से भारतीयों को लाया गया, वह तो अमानवीय है लेकिन यहां उतरने पर हरियाणा के लोगों को कैदी वैन में ले जाया गया। यह उससे भी अधिक निंदनीय है। उन्होंने भारत की धरती पर अमेरिकी सेना का विमान जिस तरह से उतरा, उसको लेकर सरकार की आलोचना की। राजद के प्रो. मनोज कुमार झा ने कहा कि इस मामले में भारत सरकार को कितने समय पहले नोटिस मिला और अभी कितने लोग वहां बचे हैं। क्या उन्हें काउंसिल एक्सेस है। अमेरिका के लिए वे घुसपैठिए हो सकते हैं लेकिन वे हमारे नागरिक हैं।

सीपीआई(एम) के डॉ. जान ब्रिटास ने कहा कि सैन्य विमान अत्यंत विषम परिस्थितियों में इस्तेमाल किए जाते हैं। क्या इस मामले में भारतीय मिशन अलर्ट पर है। सपा के प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि क्या डिपोर्टेशन से पहले वहां के अधिकारियों से कोई बात हुई? क्या इनकी वहां सम्पत्तियां हैं, जो उन्हें वहां से भारत लाने की इजाजत दी जाएगी। इनके अलावा एआईडीएमके सदस्य डॉ. तम्बी दुरै ने तमिलनाडु से भी लोगों के वहां फंसे होने पर चिंता जताई। सीपीआई के संदोष कुमार पी और एनसीपी (एससीपी) की सदस्य फौजिया खान ने इस चर्चा में भाग लिया और भारत की धरती पर अमेरिकी सैन्य विमान से लोगों को अमानवीय तरीके से लाए जाने की बात कहते हुए इसकी आलोचना की।

MadhyaBharat 6 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.