Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जैन मुनियों ने सभी लोगों को एक करने का काम किया : अमित शाह
raipur, Jain monks , Amit Shah

रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ चंद्रगिरी में कहा कि सभी लोगों को एक करने का काम जैन मुनियों ने किया है।आचार्य जी का जीवन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र को समर्पित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जैन आचार्य और मुनि सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद हैं। शाह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ चंद्रगिरी में आयोजित 'प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव (विनयांजलि समारोह) को संबोधित कर रहे थे।

 

गृहमंत्री शाह ने आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि स्थल पर पहुंच कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि सभी लोगों को एक करने का काम जैन मुनियों ने किया है। आचार्य जी का जीवन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र को समर्पित है। महान संत को मैं प्रणाम करने आया हूं, उनके लिखे मूकमाटी महाकाव्य में अनेक लोगों ने पीएचडी की है। आज मैं आचार्य जी की कही बात दोहराना चाहता हूं, भोजन के थाल में जितने व्यंजन होते हैं, वह उतना ही अच्छा होता है। भारत में अलग-अलग धर्म संस्कृति है जो अपने में अलग है। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मैं भी उनका अनुयायी हूं।

 

इससे पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम साय डोंगरगढ़ गए।

 
MadhyaBharat 6 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.