Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवक गंभीर
raipur, High speed car, hits scooter
रायपुर । रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर बुधवार आधी रात एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कार सवार एक युवक और रशियन लड़की काे हिरासत में लिया है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसे के समय रशियन युवती कार चला रही थी और युवक -युवती की गोद में बैठा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही रशियन युवती ने सड़क पर ही जमकर हंगामा मचाया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी झुमाझटकी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इतना ही नहीं नशे में धुत रशियन युवती ने थाने पहुंचकर भी जमकर हंगामा मचाया।

नगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि कार में सवार युवक और एक रशियन युवती नशे में धुत थे। कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उन्हें मेकाहारा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हादसे के बाद रशियन युवती ने मौके पर जमकर हंगामा मचाया। पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी भी की। इस घटना पर सिटी एएसपी लखन पटले ने बताया कि दाेनाें को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 6 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.