Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बाइक अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी चार दाेस्ताें की माैत
dhar, Bike  control  , four friends died

मनावर । धार जिले के मनावर में गुरुवार देर रात सड़क हादसे 4 युवकों की मौत हो गई। चाराें युवक आपस में दाेस्त थे और शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दाैरान बाइक अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला। मृतकों के शवाें काे निकाल कर पुलिस पंचनामा कर पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। आज शवाें का पाेस्टमार्टम करने के बाद परिजनाें काे साैंप दिया जाएगा।

 

जानकारी के अनुसार हादसा मनावर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब एक बजे उमरबन गांव के पास हुआ। मृतकों में संदीप (19) पुत्र खुमान मुवेल सहित रोहन (19) पुत्र लखन, मनीष (20) पुत्र अभय  और अनुराग (22) पुत्र जगदीश शामिल हैं। सभी धरमपुरी के ग्राम मुंडला के रहने वाले थे। संदीप पूर्व राज्य गृहमंत्री का भतीजा था। मृतक संदीप मुवेल के परिजन शिवराम मुवेल ने बताया कि चारों दोस्त संदीप की मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने छोटी उमरबन गए थे। देर रात वे अनुराग की बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। छोटी उमरबन से करीब 1 किलोमीटर दूर बीना मूडर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पानी से भरे कुएं में जा गिरी। डूबने से चारों की मौत हो गई। आज सभी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 
MadhyaBharat 7 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.