Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भाजपा अपने काम के दम पर निकायों में दर्ज करेगी जीत : उप मुख्यमंत्री साव
raipur, BJP will register victory,Deputy Chief Minister Saw

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास में आज शुक्रवार काे पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। युवा और महिलाओं का उत्साह बता रहा है कि शहरों की जनता भारतीय जनता पार्टी के कामों से प्रसन्न है। भाजपा अपने काम के दम पर निकायों में जीत दर्ज करेगी। भूपेश बघेल ने अपने पांच साल के कार्यकाल में किस शहर में क्या विकास कार्य किए, ये लोगों को बताना चाहिए। उनके पास बताने के लिए कुछ उपलब्धि नहीं है।

 

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, भाजपा सरकार ने धान खरीद की बेहतर व्यवस्था की है।हमने किसानों को धान के समर्थन मूल्य से अधिक राशि दी है। इनके समय किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरों के चुनाव प्रचार में जा रहे हैं। वे रायपुर में कोई बड़ी उपलब्धि बता दें। भूपेश बघेल शहरों को दुर्दशा करके लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। इस बार जनता विकास के लिए भाजपा को चुनेगी। कांग्रेस को उसके कुशासन का शानदार तोहफा देने के लिए तैयार है।कांग्रेस को शराब, चावल और कोयला घोटाले का श्रेय लेना चाहिए।

 

साव ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस में एक दूसरे को पटखनी देने के लिए होड़ मची है। ये लोग पांच साल भी लड़ाई करते हुए गुजार दिए। इनकी लड़ाई के चलते छत्तीसगढ़ की जनता ने तकलीफ झेला है। अब विपक्ष में आ गए हैं, तब भी आपस में झगड़ रहे हैं। प्रदेश के मतदाता समझदार हैं, वोट डालने से पहले इस पर भी विचार करेंगे। आपस में लड़ने और झगड़ने वालों को शहरी सत्ता नहीं सौंपेंगे।

 

MadhyaBharat 7 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.