Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बीएसएफ के जवानाें ने दुर्घटना में घायल युवक की बचाई जान
kanker, BSF jawans saved , motorcycle accident
कांकेर । जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाका परतापुर-कोयलीबेड़ा मार्ग पर ग्राम महला के पास एक माेटरसाइकिल सवार युवक दुर्गासाय दुग्गा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हाे गया। उक्त घटना के दाैरान सर्चिंग पर निकले बीएसएफ 47 बटालियन महला कैंप के जवान दुर्घटना में घायल माेटरसाइकिल सवार युवक को प्राथमिक उपचार देकर, बीएसएफ की एम्बूलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल, पंखाजूर पहुंचाया गया, जहां युवक का उपचार जारी है। युवक के आधार कार्ड से उसकी पहचान दुर्गासाय दुग्गा, पिता रामसाय दुग्गा, उम्र 40 वर्ष, निवासी- डोटोमेटा, उदयपुर, कांकेर के रूप में हुई है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को लगभग शाम 8:30 बजे परतापुर - कोयलीबेड़ा मार्ग पार ग्राम महला की ओर जानेवाली सड़क के पास एक माेटरसाइकिल रास्ते में पड़े हुए एक पत्थर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें एक ग्रामीण दुर्गासाय दुग्गा, पिता रामसाय दुग्गा, उम्र 40 वर्ष, निवासी- डोटोमेटा, उदयपुर, कांकेर गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर दर्द से तड़प रहा था। उक्त घटना के समय 47 बटालियन बीएसएफ (महला कैंप) की पार्टी उसी इलाके के जंगल में सर्चिंग-गश्त पर थी। घायल व्यक्ति को तड़पता देखकर जवानों के द्वारा प्राथमिक उपचार देकर बीएसएफ की एम्बूलेंस से सिविल अस्पताल, पंखाजूर पहुंचाकर युवक की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। विजेंद्र नाथ गंगोली कमांडेंट, 47 बटालियन बीएसएफ के आदेशानुसार, जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायल व्यक्ति की जान बच गई।
MadhyaBharat 7 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.