Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नक्सलियाें ने की कांग्रेस समर्थित सरपंच पद के उम्मीदवार जाेगा की हत्या
dantewada, Naxalites killed ,Congress supported Sarpanch
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरनपुर पंचायत के सरपंच पारा निवासी जोगा बारसे की नक्सलियों ने गुरुवार रात घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही उनका गला रेतकर हत्या कर दी है। दंतेवाड़ा एसपी ने इसकी पुष्टि की है।
 
गुरुवार देर रात बड़ी संख्या में नक्सली कांग्रेस समर्थित सरपंच पद के उम्मीदवार जोगा बारसे के घर पहुंचे और कुल्हाड़ी से घर का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद अंदर घुसकर परिवार वालों के सामने ही उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का विरोध करते हुए हत्या कर दी और फिर वे जंगल की तरफ फरार हाे गये। दंतेवाड़ा एसपी गाैरव राय ने इसकी पुष्टि की है।
 

 जोगा पिछले 25 वर्षाें से अरनपुर क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय थे। वह अपने क्षेत्र के लाेकप्रिय आदिवासी नेता थे। सरपंच के लिए जब महिला आरक्षण होता था तो उनकी पत्नी और पुरुष के लिए आरक्षित होता तो वह स्वयं सरपंच का चुनाव लड़ते और जीतते थे। वर्ष 2000 से अब तक अरनपुर में दोनों पति-पत्नी ही सरपंच रहे हैं। जोगा बारसे एक बार जनपद सदस्य भी रह चुके थे। पहले यह सीपीआई में थे। लेकिन वर्ष 2018 -2019 में इन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी।

 
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककाड़ी निवासी एक ग्रामीण हडमा हेमला की नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और शव काे गांव के पास फेंक दिया था। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पिछले चार दिन में चार ग्रामीणाें की गला रेतकर हत्या कर चुके हैं, वहीं पिछले 24 वर्ष में 1800 ग्रामीणाें की हत्या कर चुके हैं।
MadhyaBharat 7 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.