Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल में दो दिवसीय आईपीएस सर्विस मीट का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
bhopal, Chief Minister inaugurated , IPS Service Meet
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की दो दिवसीय सर्विस मीट 2025 शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को इस आईपीएस समागम का शुभारंभ कर अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के रूप में हमें जो अधिकार प्राप्त हैं, वास्तव में वह सभी का अधिकार है। इन अधिकारों का सदुपयोग हम कैसे कर पाएं, यही सच्ची पुलिसिंग है। उन्होंने कहा कि आईपीएस मीट 2025 अंतर्गत मध्य प्रदेश पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मॉडल वर्किंग पर आधारित इस कार्यशाला में क्राइम कंट्रोल की आधुनिक तकनीक पर जोर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश पुलिस अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन कर रही है, भयमुक्त वातावरण बनाना ही हमारा मूलमंत्र है। निश्चित ही इस प्रयास से अपराधमुक्त प्रदेश के संकल्प को नई गति मिलेगी।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संगठन बनाना और उसे चलाना दोनों ही बहुत ही कठिन काम हैं। यह मीट कार्यशाला की तरह है। यहां हम अपने पुलिस परिवार के साथ मिलते हैं। प्रशिक्षण का काम भी चलता है। आपकी प्रशिक्षण की पद्धति भी बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि जब सभी सीमाएं बंद हो जाती हैं तो लोग पुलिस के पास भागते हैं। पुलिस को तुरंत एक्शन लेना होता है। तुलनात्मक रूप से पुलिस को ज्यादा काम करना पड़ता है। इसीलिए समाज में पुलिस पर अलग प्रकार का भरोसा है। कई बार लोग यह कहते हैं कि मेरा पुलिस वालों से ज्यादा प्रेम है और यह सही भी है। पुलिस के लोग बहुत काम करते हैं। इसलिए मैं पुलिस से प्रेम करता हूं। इस मौके पर डीजीपी कैलाश मकवाना समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके परिजन मौजूद रहे।


इस सर्विस मीट के दौरान एक्सपर्ट्स के प्रजेंटेशन के साथ मॉडर्न टेक्नलॉजी से क्राइम कंट्रोल करने पर दो पुलिस अधीक्षकों और एक सब इंस्पेक्ट के प्रजेंटेशन होंगे। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को दिन भर व देर रात तक स्पोर्ट्स और कल्चरल प्रोग्राम के जरिए पुलिस अधिकारी कानूनी दाव पेंच से दूर रहकर परिवार के साथ एंजॉय करेंगे।

 

MadhyaBharat 7 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.