Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोर्ट मैरिज करने आए एक युवक की हिंदू संगठन के लोगों ने की पिटाई
bhopal,  young man ,Hindu organization

भोपाल । राजधानी भोपाल जिला अदालत परिसर में शुक्रवार को लव जिहाद के आरोप में एक युवक के साथ हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक एक हिंदू युवती काे अपने साथ लेकर दूसरे शहर से कोर्ट मैरिज करने भोपाल आए थे। इस बात की जानकारी हिंदूवादी संगठन के लोगों को हुई तो अदालत परिसर में बेरहमी से युवक को धुना गया। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को मेडिकल के लिए ले गई। इधर, संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया। एमपी नगर थाने पहुंचकर उसकी शिकायत भी की है।

 

बताया जा रहा है कि नरसिंहपुर निवासी युवक शहजाद अहमद पिपरिया की रहने वाली हिंदू लड़की से कोर्ट मैरिज करने भोपाल कोर्ट आया था। इस बात की जानकारी जब हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों को हुई तो वे उस स्थान पर जा पहुंचे, जहां यह युवक शादी की वैधानिक कार्रवाई पूरी करने में जुटा था। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि नरसिंहपुर के रहने वाला शहजाद पिपरिया की एक हिन्दू लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर भोपाल ले आया था। वह कोर्ट में शादी करने वाला था तभी वकीलों से जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। हिन्दू संगठनों ने पुलिस से मांग की है कि शहजाद अहमद पर रेप और लव जिहाद की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में ले लिया है। युवक के साथ मारपीट के वीडियो के बारे में चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि हिन्दू लड़कियों के साथ बढ़ती हुई इन घटनाओं के कारण आक्रोशित लोगों ने आरोपी के साथ मारपीट की थी।

इधर एमपी नगर थाना टीआई जय हिंद शर्मा ने बताया कि युवती के माता-पिता को बुलाया गया है, उनके आने के बाद ही युवती के सहमति या असहमति संबंधी बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी के साथ मारपीट के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है और न ही पुलिस के पास ऐसा कोई वीडियो पहुंचा है। मामले की जांच की जाएगी।

 
 
 

 

MadhyaBharat 7 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.