Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा के दफ्तर पर सीजीएसटी का छापा
rewa, CGST raid , Congress District President
रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा के यहां सेन्ट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। जबलपुर सीजीएसटी की आठ सदस्यीय टीम गुरुवार रात नौ बजे शिल्पी प्लाजा स्थित शिल्पी इंफ्रा प्रोजेक्ट के दफ्तर पहुंची, जहां बंद कमरे में 16 घंटे तक पूछताछ की गई। पूरे मामले में बड़ी टैक्स चोरी की आशंका जताई गई है।


जानकारी के अनुसार, सीजीएसटी की टीम रीवा में दोपहर चार बजे ही पहुंच गई थी। अधिकारी कस्टमर बनकर शिल्पी इंफ्रा प्रोजेक्ट के दफ्तर पहुंचे और करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान अधिकारियों को कुछ गड़बड़ी समझ में आई तो रात नौ बजे टीम ने सर्चिंग शुरू की। सीजीएसटी के अधिकारियों ने शिल्पी इंफ्रा प्रोजेक्ट की शटर बंद कर दी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा से टीम पूछताछ की। करीब 16 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद शुक्रवार की दोपहर एक बजे सीजीएसटी की टीम वापस जबलपुर रवाना हो गई। जानकारी मिली है कि सर्चिंग के दौरान टीम को अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिन्हें टीम अपने साथ ले गई है।


रीवा जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर भूटलो मांझी का कहना है कि यह कार्रवाई टैक्स चोरी की शिकायत मिलने के बाद की जाती है। जांच पूरी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जबलपुर की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। छानबीन और कार्रवाई पूरी होने के बाद टैक्स चोरी का पता चलेगा।


बता दें कि 58 वर्षीय इंजीनियर राजेंद्र शर्मा शिल्पी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर हैं। जो दो बार रीवा विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रह चुके हैं। इसके अलावा वे महापौर के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। जो पेशे से एक बिल्डर भी हैं और साथ ही कांट्रेक्टर हैं। रीवा में जिनकी कई बिल्डिंग और 4 कॉलोनी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में राजेंद्र शर्मा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला से चुनाव हार गए थे।
MadhyaBharat 7 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.