Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
new delhi, Opposition protests , Parliament premises

नई दिल्ली । विपक्षी दलों के सांसदों ने शुक्रवार को श्रीलंका की तरफ से भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में संसद परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार से इस मुद्दे का स्थायी समाधान निकालने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व डीएमके, कांग्रेस और वामपंथी दलों के सांसदों ने किया। इसमें कई दूसरी विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने भी भाग लिया, जिनमें तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ'ब्रायन और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के सुदामा प्रसाद शामिल हैं। इन सांसदों ने तमिलनाडु के मछुआरों के लिए न्याय की मांग करते हुए केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।

 
द्रमुक सांसद तिरुचि शिवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तमिल मछुआरों की गिरफ्तारी राष्ट्रीय मुद्दा है। श्रीलंका में भारतीय मछुआरों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। मछुआरों को वर्षों से प्रताड़ित व परेशान किया जा रहा है। सरकार इस मुद्दे को हल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
 
द्रमुक सांसद कनिमोझी ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को कई बार पत्र लिखकर स्थायी समाधान निकालने का आग्रह किया है। श्रीलंका की नौसेना तमिलनाडु के मछुआरों को गिरफ्तार कर उन्हें परेशान कर रही है। तमिलनाडु के करीब 97 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंकाई अधिकारियों ने लगभग 200 नौकाएं छीन ली हैं, जिससे मछुआरों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मछुआरों को रिहा किया जाए, नौकाएं वापस कर इस मुद्दे का स्थायी समाधान निकाला जाए।
 
MadhyaBharat 7 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.