Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महुआ शराब बनाने वालों को आबकारी और पुलिस का सरंक्षण : नेता प्रतिपक्ष
raipur, Excise and police , Charandas Mahant

रायपुर । बिलासपुर जिले के लोफंदी में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। इनमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है। कांग्रेस ने इस त्रासदी के लिए भाजपा सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि महुआ शराब बनाने वालों को आबकारी और पुलिस का सरंक्षण मिल रहा है।


नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जहरीली शराब पीने से ग्रामीणों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं। चुनाव का मौसम चल रहा है और शराब बनाकर लोगों में बांट रहे हैं। शासन को इसमें कड़ाई से निर्णय लेना चाहिए। कोरबा क्षेत्र में भी धार्मिक कार्यों के लिए दी गई छूट के अलावा शराब बनाई जाती है, लोग शराब बनाकर दो नंबर में बेंचते है, जिन्हें पूरा संरक्षण आबकारी विभाग और पुलिस का मिलता है। शासन को गंभीरता से इस पर काम करना चाहिए।

जहरीली शराब से मौत के मामले में सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में अवैध जहरीली शराब की आपूर्ति की जा रही है। चुनावी फायदे के लिए सरकार शराब का सहारा ले रही है, जिससे आम जनता की जान खतरे में पड़ रही है।

MadhyaBharat 8 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.