Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आम आदमी पार्टी के कई दिग्गजों ने गंवाई सीट
new delhi, Many bigwigs ,Aam Aadmi Party

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी को पहली बार हार का स्वाद चखाया है। पिछले 10 सालों से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे इस चुनाव में हार गए हैं। स्वयं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट बचाने में नाकाम रहे हैं।


अरविंद केजरीवाल- 
वर्ष 2013 में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीते थे। इसके बाद लगातार दो बार वह इस सीट से जीते लेकिन इस बार वह भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह से 4 हजार से अधिक वोटों से हार गए। कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 4,568 वोट मिले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाला मामले में जेल जाना पड़ा था और जेल से बाहर आकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से आतिशी मुख्यमंत्री पद पर बनी हुई थीं।


मनीष सिसोदिया- दिल्ली के शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लाने वाले चेहरे के तौर पर पेश आम आदमी पार्टी के नेता इस बार पड़पड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव लड़े। हालांकि यहां पर भी वह अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे और भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से 675 वोटो से हारे। तीन बार के विधायक सिसोदिया भी आबकारी नीति घोटाले में करीब डेढ़ साल जेल में गुजार कर आए हैं।


सौरभ भारद्वाज - आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट से 2013 के बाद तीन बार जीते लेकिन इस बार वह भाजपा की शिखा राय से 3000 से अधिक मतों से हार गए। आबकारी घोटाले में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के जेल में जाने के बाद वह पार्टी का एक बड़ा मीडिया चेहरा भी बने थे। वे दिल्ली सरकार में कई विभागों के मंत्री थे जिसमें गृह और जलापूर्ति शामिल है। उन्हें माना जा रहा था कि यह सीट उनकी सुरक्षित रहेगी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।


दुर्गेश पाठक - आम आदमी पार्टी के शीर्ष निकाय में शामिल रहे दुर्गेश पाठक राजनीतिक मामलों की समिति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। पाठक को दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से भाजपा के उमंग बजाज से 1200 से अधिक वोटों से चुनाव हारे हैं। वह 2022 में उपचुनाव से यह सीट जीते थे।


अवध ओझा- आईएएस कोचिंग करने वाले यूट्बबर अवध ओझा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। उन्हें पार्टी ने पूर्वी दिल्ली की पड़पड़गंज सीट से मैदान में उतारा था। यह सीट मनीष सिसोदिया ने छोड़ी थी। वे राजेंद्र नेगी से बड़े मतों के अंतर यानी 28000 से अधिक वोटो से जीते हारे हैं।


सत्येन्द्र जैन- दिल्ली सरकार में रहते हुए घोटाले के आरोपों में सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाले सत्येंद्र जैन को इस बार हार का सामना करना पड़ा है। शकूरबस्ती विधानसभा सीट से उन्हें 20000 से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा है। वह आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरे रहे और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं।


सोमनाथ भारती- आम आदमी पार्टी में विवादस्पद चेहरा बने सोमनाथ भारती भी इस बार हार गए हैं। उन्हें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने 2000 से अधिक मतों से हराया। भारती दिल्ली सरकार में मंत्री रहे हैं लेकिन विवादों में घिरने के बाद उनको मंत्री पद छोड़ना पड़ा था।

 

राखी बिड़लान- राखी बिड़लान दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष रही हैं। वे दिल्ली सरकार में मंत्री रहीं। हालांकि इस बार उन्होंने मंगोलपुरी की जगह मादीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और हार गईं। उन्हें भाजपा उम्मीदवार कैलाश गंगवाल ने 10 हजार से अधिक मतों से हराया।

MadhyaBharat 8 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.