Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अन्ना हजारे ने कहा-केजरीवाल और आआपा को 'शराब' ले डूबी
mumbai, Anna Hazare,Kejriwal and AAP

रालेगण सिद्धि  । प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी (आआपा) के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने डेढ़ दशक पहले नई पार्टी आआपा पर भरोसा किया था। दिल्ली में शराब की दुकानें बढ़ाने पर दिल्ली के लोग आआपा से नाराज हो गए। इससे दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि खराब हुई। आआपा का खराब प्रदर्शन इसी का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है। यह बात अरविंद केजरीवाल की समझ में नहीं आई। इस कारण से वो गलत रास्ते पर गया। अन्ना हजारे ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि बुरे काम करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। केजरीवाल की जीत या हार का पता चुनाव नतीजों के बाद चलेगा। नतीजे बताएंगे कि क्या सही है और क्या गलत। उल्लेखनीय है कि अन्ना आंदोलन के समय ही केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने कुछ लोगों के साथ मिलकर आआपा की स्थापना की थी।

MadhyaBharat 8 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.