Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
टाइगर स्ट्राइक फोर्स एवं वन विभाग की टीम ने गांव में की छापामार कार्रवाई
dindori, Tiger Strike Force ,conducted raid
डिंडौरी । वाइल्डलाइफ के मोस्ट वांटेड शिकारियों को गिरफ्तार करने गई एसटीएफ और वन विभाग शहपुरा की टीम को भारी मात्रा में गांजे का जखीरा मिला है। आरोपितों के घर के नीचे छुपाया गया गांजा जब्त किया जा रहा है। आरोपितों के घरों की जेसीबी से खुदाई की जा रही है। अब तक तीन करोड़ से अधिक का गांजा बरामद किया जा चुका है। इस संबंध में शहपुरा रेंजर जगदीश वास्पे ने बताया कि तीन मोस्ट वांटेड आरोपितों के गांव में छुपे होने की सूचना थी।
 
रविवार की सुबह शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम पड़रिया धनगांव में जब घर में टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया तो यहां पैकेट में भरे गांजे मिलना शुरू हुआ। 12 साल पहले आकर बसे और सांठगांठ कर आधार कार्ड भी बनवा लिए बताया गया कि लगभग 12 वर्ष पहले बहेलिया जनजाति के लोग जिले के पड़रिया धनगांव में आकर बसे हैं। उन्होंने यहां आकर घर बनाने के साथ सांठगांठ कर आधार कार्ड सहित सरकारी दस्तावेज भी बनवा लिए हैं। सभी आरोपितों के घर से गांजे का जखीरा मिल रहा है।
 
सर्चिंग के दौरान देसी बम, शिकार के लिए उपयोग होने वाला फंदा सहित धारदार हथियार और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की जा गई है। टीम ने 13 रेसर बाइक भी जब्त किया है। थाना मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर चल रहे इस बड़े गिरोह का शहपुरा पुलिस को भनक तक न लगना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
 
थाना प्रभारी को तुरंत किया निलंबित
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम की भूमिका संदिग्ध सामने आने पर पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच करने की बात भी कही है। बताया गया कि अभी भी जेसीबी से खुदाई चल रही है और लगातार गांजा मिल रहा है।
 
1500 किलो से अधिक गांजा अब तक जब्त हो चुका है। बड़ी संख्या में अब पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होगी।

 

MadhyaBharat 9 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.