Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
छत्तीसगढ़ के बीजापुर नेशनल पार्क मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर
bijapur, 31 Naxalites killed,  encounter
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह 8:30 बजे डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाइटर के संयुक्त बल के साथ हुई मुठभेड़ में 31 वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गए। मारे गये नक्सलियों की पहचान की जा रही है l इस मुठभेड़ में दो जवान बलि‍दानी हो गए और दो अन्य जवान घायल हो गए हैं। दोनों घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है, घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से निकाला गया उनका उपचार जारी है। मुठभेड़स्थल से नक्सलियाें के शव के साथ एके 47, एसएलआर, इंसास रायफल, 303 रायफल, बीजीएल लांचर सहित बड़ी  मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक बरामद हुआ है l यह इलाका महाराष्ट्र सीमा से लगा हुआ है।
 
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। सभी के शवों को बरामद कर लिया गया है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलि‍दान और अन्य दो जवान घायल हुए हैं। दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हाेंने बताया कि अतिरिक्त बल को माैके के लिए भेजा गया है, सर्च अभियान जारी है। आईजी ने बताया कि इसकी विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद जारी की जाएगी।
 
बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने साेशल मीडिया एक्स पर जारी पाेस्ट के माध्यम से कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ चल रही आखिरी जंग में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में 2 जवानों के बलिदान और 2 जवान के घायल होने पर मुख्यमंत्री साय ने दुःखद जताते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने ईश्वर से बलिदानी जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने एवं घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्हाेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय है।
 
2025 की अब तक मुठभेड़ों में कुल 86 नक्सली मारे गए-
वर्ष 2025 में अब तक हुई मुठभेड़ों में कुल 86 नक्सली मारे गए हैं। बेहद कम समय में नक्सलियों के मारे जाने का ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
-4 जनवरी को अबूझमाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को ढेर किया था।
-9 जनवरी को सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर हुए थे।
- 12 जनवरी को बीजापुर जिले में 5 नक्सली ढेर हुए थे।
-16 जनवरी को छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुजारी कांकेर में 18 नक्सली मारे गए थे।
- 20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले में करीब एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली चलपति सहित 16 नक्सली ढेर हुए थे।
- 0 1 फरवरी को बीजापुर में 8 नक्सली मारे गए थे।
-आज 9 फरवरी को बीजापुर के नेशनल पार्क के जंगल में 31 नक्सली ढेर किए गए। ये इ
MadhyaBharat 9 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.