Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राहुल गांधी अब तो समझदार हो जायें सिर्फ आरोप लगाने पर जनता वोट नहीं करती — अनुराग ठाकुर
lucknow, Rahul Gandhi, Anurag Thakur

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल सकी। राहुल गांधी अब तो समझदार हो जायें, सिर्फ आरोप लगाने पर जनता वोट नहीं करती। दिल्ली की जनता का आभार प्रकट करता हूं और कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली वासियों से विकसित दिल्ली बनाने का जो वायदा किया है, उसे पूरा कर दिखाएंगे। वह रविवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।


पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली वासियों ने भाजपा काे दाे तिहाई मताें से जिताया है। इसके साथ-साथ आम आदमी पार्टी के झूठे वायदों और भ्रष्टाचार पर जनता ने रोक भी लगा दी है। अरविन्द केजरीवाल अपने पार्टी के कई लोगों को निपटा रहे थे और अंत में खुद ही निपट गये। आतिशी के बारें में कहा जाये तो वह एक एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री बनी थीं। उसे भी आपदा वालों की साजिश का शिकार होना पड़ा है।

उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर उपचुनाव की जीत पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग चुनाव आयोग के विरूद्ध प्रदर्शन कर रहे थे। चुनाव आयोग को बुराभला कह रहे थे। चुनाव परिणाम के बाद बोलती बंद हो गयी है। इन्हें आने वाली 2027 में जनता बतायेगी। इन्हें तो उत्तर प्रदेश में पैर रखने की जगह तक नहीं मिलेगी।

MadhyaBharat 9 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.