Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा में मप्र के छात्रों से की बातचीत
bhopal, Prime Minister,Pariksha Pe Charcha
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 'परीक्षा पे चर्चा' में मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों से भी बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने पर बातचीत की। विद्यार्थियों ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न विषयों पर सवाल किये। इन सवालों का प्रधानमंत्री ने रोचक उदाहरणों के साथ जवाब दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में प्रसारित किये गये कार्यक्रम में शामिल हुए।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नियमित अभ्यास से परीक्षा के दौरान बेहतर समय प्रबंधन में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से जलवायु परिवर्तन पर भी बात की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विद्यार्थियों को 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान पर जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिये हमारा स्वस्थ रहना जरूरी है। इसके लिये प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को पर्याप्त नींद लेने की समझाइश दी।


प्रधानमंत्री ने कहा कि कक्षा 10वीं या 12वीं जैसी बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक न लाने को जीवन बर्बाद समझ लिया जाता है। यह सही तथ्य नहीं है। जीवन में सफलता की मंजिल के द्वार हमेशा खुले रहते हैं। इसके लिये विद्यार्थियों से उन्होंने लगातार कॉउसिलिंग करने के लिये कहा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहने के लिये पढ़ाई के अलावा किसी अन्य हॉबी पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से दोस्तों के साथ अपने विचारों को साझा करने की बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर विद्यार्थी में कुछ खास गुणों के कारण विशिष्टता होती है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थी की विशिष्टताओं से परिपूर्ण इस प्रतिभा को सामने लायें।


प्रधानमंत्री का संबोधन प्रेरणा देता है : स्कूल शिक्षा मंत्री
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “परीक्षा पे चर्चा’’ में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन हमें प्रेरणा देता है। स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को कैरियर चयन के लिये विषय-विशेषज्ञों की कॉउंसलिंग की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि पालकों को बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने से बचना चाहिए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को जानकारी देने के लिये नई-नई तकनीक उपलब्ध हैं। विद्यार्थी इन तकनीकों का अपने ज्ञान बढ़ाने में सही रूप में इस्तेमाल करें। सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। लोक शिक्षण आयुक्त शिल्पा गुप्ता ने स्वागत भाषण में “परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का उद्बोधन विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों को प्रेरणा देता है।


विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रतिक्रिया
विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र जसूजा, संजय झा और डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये उद्बोधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि “परीक्षा पे चर्चा’’ विद्यार्थियों के तनाव को दूर करने में सहायक बना है। विद्यालय के विद्यार्थी अनस कुरैशी, रिया चौधरी, प्रियंका राठौर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पढ़ाई के साथ कौशल उन्नयन पर भी जोर दिया है। “परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम के लिये प्रदेश से 18 लाख 27 हजार विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने अपना पंजीयन कराया था।

 

MadhyaBharat 10 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.