Since: 23-09-2009

  Latest News :
बलूचिस्तान ट्रेन हमले पर पाकिस्तान ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप.   मणिपुर में पीएलए विद्रोही गिरफ्तार.   वोट की ताकत समझ सत्ता की मास्टर चाबी पाना ही कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि : मायावती.   भाजपा ने अमृतसर में मंदिर पर हमले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की.   नासा के विल्मोर और विलियम्स के घर लौटने का रास्ता साफ.   पंजाब पुलिस ने आईएसआई आतंकी के तीन गुर्गे पकड़े.   झाबुआ में शीघ्र आरंभ होगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे अभिनेता अर्जुन रामपाल.   मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन में नागरिकों के साथ खेली फूलों की होली.   भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह.   मध्‍य प्रदेश में मार्च के आखिरी 15 दिनों में पड़ेगी अप्रैल जैसी गर्मी.   ऑइल फील्डस बिल भारत के ऊर्जा क्षेत्र को और भी अधिक मजबूत करेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   सड़क दुर्घटना में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की मौत.   पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के बेटे चैतन्य ईडी के दफ्तर में होंगे पेश.   टमाटर की कीमत गिरने से किसानों को लागत निकालना हुआ मुश्किल.   कोरबा में कोयला कारोबारी की संदिग्ध मौत.   हसदेव ताप विद्युत गृह रखरखाव में लापरवाही से आईसीटी में लगी आग.   दिन में प्रचंड गर्मी व रात में सर्दी-वायरल बुखार की चपेट में आ रहे लोग.  
रीवा के रास्ते प्रयागराज पहुंच मार्ग पर स्थिति सामान्य होने पर एक-दो दिन बाद जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal,    Prayagraj via Rewa , Dr. Yadav
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रयागराज का जो क्षेत्र मध्य प्रदेश से सटा हुआ है, विशेष रूप से रीवांचल इलाका, यहां से अन्य राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में महाकुंभ पहुंच रहे हैं। इसलिए वाहनों के आवागमन से सड़कों पर यातायात का कुछ दबाव बना हुआ है। राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन सभी श्रद्धालुओं के संपर्क में है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकुंभ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक वे एक-दो दिन इस मार्ग से आगे बढ़ने से बचें। महाकुंभ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है, उससे व्यवस्थाओं को बनाने में चुनौतियां सामने आ रही हैं। इनसे निपटने के लिए मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को निर्देश दिये हैं कि सीमा क्षेत्रों में जहां भी जाम है, वहां यात्रियों के लिए पानी, भोजन और आवास व्यवस्थाएं सुनिश्चत हो।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को मीडिया को जारी संदेश में मध्य प्रदेश से प्रयागराज जाने वाले सभी यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि श्रद्धालु महाकुंभ जाने से पहले पूछताछ कर सुनिश्चित कर लें, कि आगे का रास्ता क्लीयर है या नहीं। यदि जाम की स्थितियां न हो, तभी आगे बढ़ें।

 

MadhyaBharat 10 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.