Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
mahakumbhnagar, RSS General Secretary , Sangam
महाकुंभनगर  । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने आज पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने सफाई कर्मचारियों को दान दिया। इसके पूर्व उन्होंने स्टीमर से महाकुंभ के घाटों का अवलोकन भी किया। सरकार्यवाह के साथ पूर्व सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, क्षेत्र प्रचारक अनिल जी और प्रांत प्रचारक रमेश जी ने भी संगम में डुबकी लगाई। सरकार्यवाह यहां धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि सरकार्यवाह दो दिन के दौरे पर प्रयागराज के महाकुंभ में हैं। सरकार्यवाह रविवार को प्रयागराज पहुंचे। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, यह केवल सनातन संस्कृति का मेला नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं का अनूठा संगम और संकल्प का महापर्व है। धर्म और संस्कृति की रक्षा समाज की संयुक्त शक्ति, संत समाज और शासन की समन्वित भूमिका से ही संभव है।
सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि मौजूदा समय में नई पीढ़ी को सनातन धर्म, संस्कृति और उसके मूल्यों से जोड़ना जरूरी है। इसके लिए परिवार, समाज और धार्मिक संगठनों को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने संत समाज और सामाजिक नेतृत्व से अपील की कि वे युवाओं को धर्म और संस्कृति की महत्ता से अवगत कराएं।

 

MadhyaBharat 10 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.