Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ग्वालियर व्यापार मेले में तीन दुकानों में लगी आग
gwalior,Fire broke out , trade fair
ग्वालियर । श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में मंगलवार की शाम तीन दुकानों में आग लग गई। सूचना मिलने मिलते ही फायर ब्रिगेड के दल ने तत्परता से पहुँचकर आग पर काबू पाया। अग्नि दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है।


अपर कलेक्टर एवं मेला अधिकारी टी एन सिंह घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मेला पहुँचे। मेला प्राधिकरण में ही नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्थापित फायर स्टेशन के माध्यम से अग्नि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पा लिया गया। मेले में तीनों दुकानों पर प्लास्टिक एवं हौजरी का सामान रखा हुआ था। प्रशासन द्वारा अग्नि दुर्घटना में प्रभावितों को यथा संभव सहायता देने की बात भी कही है। इस मौके पर एसडीएम अशोक चौहान, नरेन्द्र बाबू यादव, मेला सचिव टीआर रावत, फायर ऑफीसर अतिबल सिंह यादव एवं विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर अग्नि दुर्घटना पर प्रभावी कार्रवाई कराई।
MadhyaBharat 11 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.