Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्‍य प्रदेश में ठंड से मिली राहत
bhopal,Relief from cold , Madhya Pradesh
भोपाल। मध्‍य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों जारी ठंड का असर कम हो गया है। सोमवार को दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। दिन में अच्‍छी धूप खिलने से गर्मी का अहसास होने लगा। गुना में एक ही दिन में तापमान 5.4 डिग्री बढ़ गया। रतलाम-सिवनी में 33 डिग्री और मंडला में 33.5 डिग्री रहा। अधिकांश शहरों में पारा 30 डिग्री से ज्यादा ही रहा। ऐसा ही मौसम अगले 2 दिन और बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 13 फरवरी से सर्दी का दूसरा दौर आ सकता है। आज मंगलवार को गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) उत्तर भारत पहुंचा था। इसके असर के कारण प्रदेश में उत्तर से सर्द हवाएं चल रही थी, जो अब लौट गई है। अब राजस्थान के पास एक प्रेरित चक्रवात (इंड्यूस साइसर) बन गया है। इसके कारण हवा का रुख बदल कर दक्षिणी हो गया है। ऐसे में उत्तर से सर्द हवा नहीं आ रही है। जिससे दिन-रात के पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार को दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। गुना में 5.4 डिग्री बढ़कर यह 32.5 डिग्री पर आ गया। मंडला सबसे गर्म रहा और यहां पारा 33.5 डिग्री रहा। रतलाम और सिवनी में 33 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह बैतूल, धार, नर्मदापुरम, खरगोन, दमोह, खजुराहो और सतना में 31 डिग्री के पार रहा। खंडवा में 32.1 डिग्री, सागर में 32.2 डिग्री, गुना में 32.5 डिग्री दर्ज हुआ।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.4 डिग्री, इंदौर में 30.4 डिग्री, उज्जैन में 30.8 डिग्री, ग्वालियर में 29.1 डिग्री और जबलपुर में तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा, दिन में तेज धूप खिली रहेगी। वहीं, 12 फरवरी को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रात में भी पारे में उछाल आएगा।

 

MadhyaBharat 11 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.