Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आईईडी विस्फाेट में सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल
dantewada, CRPF jawan ,IED blast

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल एमएन शुक्ला सीआरपीएफ की 231 बटालियन की एफ कंपनी में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात हैं।

 

पुल‍िस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कमल पोस्ट से सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग के लिए दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर जगरगुंडा की ओर रवाना हुए थे, इसी दौरान एक सीआरपीएफ जवान का पैर नक्सलियों की लगाई प्रेशर आईईडी पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। धमाके में जवान के दाेनाें पैर के चिथड़े उड़ गए। साथी जवान उन्हें मौके से निकाल कर कैंप पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकारियाें को घटना की सूचना दी गई। घायल जवान को तत्काल बेहतर उपचार के लिए हेलिकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रायपुर रेफर किया गया है।

 

दंतेवाड़ा एएसपी आरके. बर्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, घायल जवान का उपचार जारी है। साथ ही नक्सलियों के खिलाफ अभियान भी जारी है।

 
उल्लेखनीय है कि, बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में पुलिस और सुरक्षा बलों की लगातार जारी कार्रवाई से बाैखलाए नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आईईडी लगा रहे हैं। नक्सलियाें द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी विस्फाेट की चपेट में आकर कभी जवान तो कभी ग्रामीण तो कभी मवेशी बुरी तरह घायल हो चुके हैं। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
 
उल्लेखनीय है कि जगरगुंडा का यह वही इलाका है, जहां से सीआरपीएफ के जवान विगत 4 वर्षाें में 200 से ज्यादा आईईडी बरामद कर चुके हैं। कभी यह इलाका नक्सलियाें का गढ़ हुआ करता था, लेकिन अब कमजाेर पड़ चुके नक्सली जवानाें काे नुकसान पंहुचाने के लिए जगह-जगह आईईडी लगाकर रहे हैं।
MadhyaBharat 11 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.