Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पुत्र ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी
dantewada,  son attacked, killed him

दंतेवाड़ा। जिले के ग्राम पोन्दुम में पुत्र संतोष मंडावी ने अपने पिता हड़मो मण्डावी पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी, घटना के बाद पुलिस ने आरोपि‍त को गिरफ्तार करते हुए हत्या में उपयोग किये गए कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है। आरोप‍ित को आज बुधवार को न्‍यायालय में पेशकर जेल भेज द‍िया गया है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार बर्मन ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पोन्दुम में 8 व 9 फरवरी की रात को पिता हड़मो मण्डावी की उसके पुत्र संतोष मंडावी के साथ मुर्गा दारू को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुत्र ने गुस्से में आकर पिता के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपि‍त संतोष मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मुखबिर की सूचना पर संतोष मण्डावी को ग्राम पोन्दुम से गिरफ्तार कर, पूछताछ करने पर आरोपि‍त ने बताया कि पिता के द्वारा आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते रहता था, जिससे परेशान हो गया था। घटना वाले दिन भी पिता ने शराब के नशे में मुर्गा व अन्य बातों को लेकर विवाद शुरू कर दिया, जिसके बाद संतोष ने टंगिया से अपने पिता की हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपि‍त को गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत आज बुधवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

MadhyaBharat 12 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.