Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
संस्कृत विश्वविद्यालय सांस्कृतिक सशक्तिकरण और संवर्धन में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
bhopal, Sanskrit University , Deputy Chief Minister Shukla
भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को मंत्रालय में महर्षि पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा कैंपस के अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा को एक प्रभावी शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह संस्थान सांस्कृतिक सशक्तिकरण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एमपी बीडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रस्ताव पर तेज गति से कार्यवाही की जाये। बैठक में ईएनसी एमपीबीडीसी अनिल श्रीवास्तव और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


600 छात्र क्षमता का बनेगा अकादमिक ब्लॉक
संस्कृत विश्वविद्यालय, रीवा कैंपस में 45 करोड़ रुपये से अधिक लागत के अधोसंरचना विकास कार्य किए जाएंगे। इसमें 8 करोड़ रुपये की लागत से 600 छात्र क्षमता वाला अकादमिक ब्लॉक, 4 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से प्रशासनिक भवन, 6 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से 100 सीटर बॉयज़ हॉस्टल और 50 सीटर गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण शामिल है।

 

MadhyaBharat 14 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.