Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को "स्पोर्ट स्टार एसेस अवार्ड-2025" मिलने पर दी बधाई
bhopal, Chief Minister , "Sport Star Aces Award-2025"

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश खेलों के लिए अधोसंरचना विकास और खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान करने की दिशा में निरंतर नवाचार कर रहा है। इसके सुखद परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश को मिले 82 पदक राज्य की उपलब्धि का प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में मिले "स्पोर्ट स्टार एसेस अवार्ड-2025" के लिए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि खेल क्षेत्र के अग्रणी प्रकाशन स्पोर्ट स्टार द्वारा मध्य प्रदेश को खेलों को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार के चरणबद्ध प्रयासों का परिणाम है। राज्य सरकार द्वारा खेलों के अधोसंरचना विकास की दिशा में आगे बढ़ते हुए भोपाल में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय केंद्र के लिए 10 करोड़ रूपए और जबलपुर में बहुउद्देशीय हॉल के लिए 7 करोड़ 50 लाख रूपए का अनुदान उपलब्ध कराया गया। खेलो एमपी, खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022, समर स्पोर्ट्स कैम्प और पे एंड प्ले जैसे नवाचारों से प्रदेश में खेल की उच्चतम सुविधाएं हुई हैं और खिलाड़ियों को अभ्यास एवं खेल में निरंतर सुधार के अवसर मिले हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2024 में राज्य ने तीन पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं और चार राष्ट्रीय चैंपियनों का जश्न मनाया। पैरालंपिक्स 2024 में रूबीना फ्रांसिस द्वारा कांस्य पदक प्राप्त करना, जूडो में कपिल परमार की उपलब्धि और 2024 में ओलंपिक हॉकी में विवेक सागर प्रसाद द्वारा कांस्य पदक लेना राज्य की खेलों में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य सरकार खेलों को प्रोत्साहन के लिए शहरों और ग्राम स्तर तक विस्तारित योजनाओं के माध्यम से युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां अर्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


 
 
 
MadhyaBharat 14 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.