Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ के चार नगर निगमों में भाजपा उम्मीदवारों ने लहराया परचम
raipur,BJP candidates, Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ के चार नगर निगम में भाजपा उम्मीदवारों ने कांग्रेस  को बड़ी शिकस्त दी है और छह नगर निगमों में भी भाजपा उम्मीदवार निर्णायक मतों से आगे चल रहे हैं। 

 

राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को, जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू और अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ.अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस उम्मीदवार विनय जायसवाल भाजपा के रामनरेश राय से चार हजार मतों से हार गए हैं। छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम हैं, जिसमें से 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका, 114 नगर पंचायत में चुनाव हुए है। पहली बार ईवीएम के माध्यम  यह नगर निकाय चुनाव करा ग है

 

रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार मीनल चौबे कांग्रेस की दीप्ति दुबे से 70 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दुर्ग नगर निगम में भाजपा महापौर  अल्का बाघमार कांग्रेस  प्रेमलता साहू से 16 ,500 वोटों से आगे चल रही हैं। कोरबा नगर निगम में भाजपा महापौर  संजू देवी कांग्रेस महापौर  उषा तिवारी से आगे चल रही हैं। अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा महापौर उम्मीदवार मंजूषा भगत कांग्रेस उम्मीदवार अजय तिर्की से 11,063 मतों से विजयी हुई है। बिलासपुर नगर निगम से भाजपा महापौर उम्मीदवार पूजा विधानी, कांग्रेस महापौर उम्मीदवार प्रमोद नायक से 20 हजार मतों से आगे चल रहीं हैं। रायगढ़ नगर निगम में भाजपा महापौर उम्मीदवार जीववर्धन चौहान ने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित ओपी चौधरी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को दिया है। जीववर्धन ने कहा, रायगढ़ के विकास के लिए योजना बनाकर काम करेंगे।

 

राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा महापौर उम्मीदवार मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के उम्मीदवार निखिल द्विवेदी को पराजित कर दिया है। रायगढ़ नगर निगम में भाजपा महापौर  जीववर्धन चौहान कांग्रेस महापौर उम्मीदवार जानकी काटजू से 10 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। जगदलपुर नगर निगम भाजपा महापौर उम्मीदवार संजय पांडेय ने कांग्रेस महापौर उम्मीदवार मलकीत सिंह गैदू को पराजित कर दिया है। चिरमिरी नगर निगम में भाजपा महापौर उम्मीदवार रामनरेश राय ने कांग्रेस महापौर उम्मीदवार विनय जायसवाल से चार हजार मतों से पराजित किया हैं। जबकि धमतरी नगर निगम में भाजपा महापौर उम्मीदवार जगदीश रामू रोहरा पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित किये जा चुके हैं।

 

रायगढ़ नगर निगम में भाजपा महापौर जीववर्धन चौहान ने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित ओपी चौधरी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को दिया है। जीववर्धन ने कहा, रायगढ़ के विकास के लिए योजना बनाकर काम करेंगे।

 

उधर, कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में जीत का जश्न मनाने की तैयारी पूरी हो गई है। यहां 10 हजार लड्डू तैयार किए गए हैं। 3 हजार गुलाबजामुन और एक हजार से अधिक बालूशाही बनायी गई हैं। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की निर्णायक बढ़त के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया है।

 

MadhyaBharat 15 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.