Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बहन की सगाई के लिए आ रहे रिश्तेदारों को लेने जा रहा युवक की कार पलटी
burhanpur,  sister

बुरहानपुर । जिले के नेपानगर में शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय युवक बहन की सगाई में शामिल होने महाराष्ट्र से आ रहे रिश्तेदारों को रेलवे स्टेशन पर पिकअप करने जा रहा था।

 


जानकारी के अनुसार, ग्राम डाभियाखेड़ा निवासी मुकुल पिता उमेश बराड़े (22) अपनी बड़ी बहन की सगाई रविवार काे है। सगाई में शामिल हाेने के लिए जलगांव से रिश्तेदार सुबह ट्रेन से नेपानगर आ रहे थे। उन्हें लेने ही मुकुल अपनी कार क्रमांक एमपी 09 सीके 8999 से सुबह 6 बजे नेपानगर रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकला था। इस दौरान डाभियाखेड़ा पलासुर के बीच एक टर्निंग पर कार बेकाबू होकर पलट गई और केले के खेत में जा घुसी। हादसे में मुकुल गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से मुकुल को तुरंत बुरहानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

MadhyaBharat 15 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.