Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कोरबा सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत
korba, Uncle and nephew , road accident

कोरबा । जिले में आज रविवार काे एक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना उरगा हाटी मुख्य मार्ग के कुरुडीह के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक्टिवा सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। उरगा थाना क्षेत्र का मामला है।

पुलिस के मुताबिक तीनों भैसमा से सब्जी खरीदकर वापस लौट रहे थे तभी कुरुडीह मोड़ पर हादसा हुआ, दोनों ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए, घटना में 1 घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों की पहचान मोती सागर पारा निवासी प्रेमलाल केवट (32) और उनके भतीजे बच्चु केवट के रूप में हुई है। तीसरे व्यक्ति संतोष कुमार बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि मृतक प्रेमलाल के भाई राकेश केवट के बच्चे की छठी का कार्यक्रम था, जिसके लिए वे सब्जी लेने गए थे। प्रेमलाल की शादी को 12 साल हो गए थे और उनके कोई संतान नहीं थी।
पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब तीनों भैसमा से सब्जी खरीदकर वापस लौट रहे थे। कुरुडीह मोड़ पर ट्रेलर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे प्रेमलाल और बच्चु ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश में चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मृतकों के परिजनों को शासकीय सहायता राशि दिलवाई। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

MadhyaBharat 16 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.