Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दो ट्रक ओवरटेक करने के दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराए दो सगे भाइयों की मौत
shivpuri,While overtaking, two trucks

शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हाे गया। यहां दाे ट्रक ओवरेटे करने के दाैरान सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में दाे सगे भाईयाें की माैत हाे गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश पर 2 घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 
जानकारी के अनुसार हादसा सुरवाया थाना क्षेत्र के एनएच-27 अमोला घाटी में हुआ। मोहनगढ़ के दो सगे भाई मस्तराम गुर्जर (25) और सेवाराम गुर्जर (24) अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पत्थर की फर्सी भरकर करैरा जा रहे थे। इसी दौरान अमोला घाटी में ट्रैक्टर का पहिया पंक्चर हो गया। दोनों भाई सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर टायर का पंक्चर ठीक कर रहे थे। इसी बीच शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहे दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मारी। ट्रॉली में भरी पत्थर की फर्सी दोनों भाइयों पर गिर गई, उसके नीचे दबने से दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के दौरान एक बाइक भी ट्रॉली के नीचे दब गई थी। गनीमत रही कि बाइक सवार सुरक्षित बच गए। वहीं, हादसे में एक ट्रक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे फौरन अस्पताल भेजा गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-27 पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर हालात को संभालने का प्रयास किया। समझाने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
 
 
MadhyaBharat 16 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.