Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रयागराज जा रही बोलेरो खाई में गिरी 4 की मौत
sidhi, Bolero  , 4 died

सीधी । मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां महकुंभ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लाेगाें की मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें काे इलाज के लिए गांधी अस्पताल, रीवा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खाई 30 फीट से ज्यादा गहरी है। गनीमत रही है कि पत्थर और पेड़ों की वजह से गाड़ी 12 फीट से नीचे जाकर अटक गयी, नहीं तो और लोगों की जान जा सकती थी।

 

हादसा रविवार-सोमवार की देर रात करीब 2 बजे मूड़ा पहाड़ पर हुआ। सभी लोग सिंगरौली के जयंत से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। जैतपुर गांव से दो गाड़ियों में 13 लोग प्रयागराज के लिए निकले थे। इनमें एक गाड़ी में आठ और दूसरी में पांच लोग सवार थे। इस दौरान आठ सवारी वाली तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। स्थानीय ग्रामीणों को साेमवार सुबह करीब 5 बजे हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अन्य 2 ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल सीधी में दम तोड़ दिया है। वहीं 4 घायलों इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर चारों शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। अमीलिया थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को पहले सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सुबह करीब 8 बजे रीवा रेफर कर दिया गया। मरने वाले सभी दोस्त थे। सभी की उम्र 22 से 30 साल थी। जैतपुर गांव से रात में प्रयागराज के लिए निकले थे। मरने वालों में संदीप साहू कोल माइंस और प्रमोद यादव एनटीपीसी में नौकरी करते थे। रमाकांत साहू का एनसीएल में इंटरव्यू हो गया था। अगले दो महीने में वह जॉइन करने वाला था।

 

हादसे में इनकी मौत हुई-
संदीप उर्फ सोनू साहू
प्रमोद यादव
रमाकांत साहू
सुजीत यादव


हादसे में ये लोग घायल हुए-
नीरज कुमार वैश्य (23)
कृष्णा वैश्य (26) पिता श्याम बिहारी वैश्य, जयंत
कृष्णा साहू पिता छद्धारीलाल साहू
प्रदीप साहू (ड्राइवर)

MadhyaBharat 17 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.