Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
शहडोल में अवैध कोयला खदान धंसी दंपति की दबने से मौत
sehdol, Illegal coal mine  , couple dies

शहडोल । मध्य प्रदेश के शहडोल िमें कोयला खदान की मिट्टी धंसने से दंपति की मौत हो गई। यह खदान अवैध तरीके से संचालित की जा रही थी। वहां पर पति-पत्नी कोयला लेने गए थे। हादसा रविवार र शा धनगवां गांव में हुआ।  खनन माफिया ने इसे छिपाने का प्रयास किया। जब ग्रामीणों ने हंगामा किया, तब यह मामला सामने आया। हादसे की जानकारी पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह और एसपी रामजी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। देर रात जेसीबी की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। शवों का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

यह घटना बुढ़ार थाना क्षेत्र की है। बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि मामला धनगवां के चुनहा गढ़ई क्षेत्र में कोयले की अवैध खदान चल रही है। यहां पांच मजदूर काम कर रहे थे। इस दाैरान खदान धंस गई। इसमें दबकर दंपति की मौत हो गई। उनकी पहचान ओमकार यादव उर्फ भौतु (40) और उसकी पत्नी पार्वती यादव (36) के रूप में हुई है। दंपति धनगवां के अहिरान मोहल्ला के रहने वाले थे। मृतक की पांच बेटियां ममता यादव (18), रजनी यादव (15), शशि यादव (11), उर्मिला यादव (9) और शिवानी यादव (2) हैं जबकि 6 महीने पहले बेटे रवींद्र यादव की सात साल की उम्र में सांप के काटने से मौत हो गई थी। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस अधिकारी और प्रशानिक अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। फिलहाल, पुलिस पता लगी रही है कि आखिर कौन अवैध तरीके से खदान का संचालन कर रहा था। वहीं तीन अन्य मजदूर-बुदु मिश्रा, रीटू बैगा, कृष्णा यादव को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। ग्रामीणों ने खदान में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई थी। इस पर अधिकारियों ने जेसीबी से खुदाई कराई। हालांकि, दंपती के अलावा कोई और शव नहीं मिला।

 

ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी को बताया कि गांव में पिछले कई महीनों से कोयले की अवैध खदानें चल रही हैं। हर दिन कई मजदूर सुरंग के अंदर घुसकर कोयला निकालने का काम करते हैं। इसकी शिकायत कई बार स्थानीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में चल रहीं ऐसी सभी खदानों को बंद करने के निर्देश दिए। इस पर प्रशासनिक अमले ने जेसीबी की मदद से खदानों को बंद करने का काम शुरू कर दिया, जो रातभर चला। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कहा कि धनगवां गांव में मिट्टी धंसने से दंपति की मौत हुई है। मौके पर अवैध रूप से कोयले की खुदाई की जा रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। अवैध खदानों को बंद करने और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

MadhyaBharat 17 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.