Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भोपाल में पहली बार जीआईएस में होगी 'प्रवासी मध्य प्रदेश समिट'
bhopal,
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में स्थानीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाया गया है। नगरीय निकाय और अन्य स्थानीय निकाय अपने अधिकारों और शक्तियों का उपयोग करते हुए जन-कल्याण के कार्य बेहतर रूप से कर रहे है। हाल ही मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान की सफलता इस बात का बेहतर उदाहरण है। नगरीय निकाय राज्य सरकार की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करें। नगरीय निकाय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने यह सब मिलकर प्रयास करें, आय के स्रोत बढ़ाएं। नगरीय निकाय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे तो विकास को और नई गति दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय विकास प्राधिकरणों की तर्ज पर आवासीय योजनाएं भी बनाकर क्रियान्वित कर सकती हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को ग्वालियर से इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स मध्य प्रदेश इकाई की बैठक को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगर निगमों ने विकास कार्यों के क्षेत्र में देश में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है। प्रदेश के शहरी क्षेत्र में तेज गति से समग्र विकास के कार्य किये जा रहे हैं। इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इंदौर विगत 7 वर्षों से स्वच्छता के क्षेत्र में देश में लगातार अव्वल है। इस बार भी इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल रहने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंदौर ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।


नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संविधान के 73 एवं 74वें संशोधन के बाद सबसे ज्यादा अधिकार मध्य प्रदेश के स्थानीय निकायों को दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि स्थानीय शासन व्यवस्था और अधिक विकेंद्रीकृत हो। उनको ज्यादा से ज्यादा अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय आत्मनिर्भर बनने के प्रयास करें। करारोपण की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं, आय के नए साधन भी खोजें।


इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। इंदौर तेज गति से विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं सांसद वीडी शर्मा भी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। नगरीय आवास एवं विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ़ मेयर्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष माधुरी पटेल, इंदौर सांसदशंकर लालवानी और राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, स्थानीय विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक जीतू जिराती, सुमित मिश्रा तथा श्रवण चावड़ा सहित जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
MadhyaBharat 17 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.