Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पहली बार बीटीसी सदन में शुरू हुआ असम विस का बजट सत्र
asam,   budget session ,BTC House
कोकराझार  । 15वीं असम विधानसभा का बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही सोमवार को
गुवाहाटी के बाहर कोकराझार स्थित बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) की सदन में हुई। असम के इतिहास में यह पहली बार है, जब विधानसभा की बैठक गुवाहाटी के बाहर आयोजित की गयी। हालांकि, शेष कार्यवाही असम विधानसभा में ही होगी।

 

विधानसभा के सत्र में भाग लेने के लिए कोकराझार पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि असम के इतिहास में पहली बार, असम विधानसभा सत्र की बैठक आज कोकराझार में हो रही है। यह शांति और प्रगति के लिए एक और मील का पत्थर है।

 

सत्र के पहले दिन राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने 79 पेज का अपना अभिभाषण 12.04 मिनट पर आरंभ किया और समापन 12.29 मिनट पर किया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की अब तक की उपलब्धियों और आने वाले समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। राज्य की आर्थिक विकास दर, एडवांटेज असम 2.0, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई, यूरिया प्लांट, चाय, स्टार्टअप समेत अन्य नवाचारों पर प्रकाश डाला।



सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने कोई टोका-टोकी नहीं हुई। सिर्फ राइजर दल के एकमात्र विधायक अखिल गोगोई ने राज्य के आर्थिक विकास के आंकड़ों और बीटीआर शांति समझौता को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने की कोशिश की, तो विधानसभा अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी ने अखिल को यह कहते हुए टोक दिया कि यह चर्चा का समय नहीं है। उन्होंने अखिल को आसन पर बैठने का निर्देश दिया। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही लगभग डेढ़ घंटे के लिए स्थगित कर दिया। असम विधानसभा का बजट सत्र आज से आरंभ होकर 25 मार्च तक चलेगा।
 

 

MadhyaBharat 17 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.