Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भारत को बनाएंगे जल सुरक्षित राष्ट्र : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
raipur,  water secure nation,  Deputy Chief Minister Arun Saw

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव बीते मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित "अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों के द्वितीय सम्मेलन 2025" में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल जी के साथ सम्मिलित हुए। इसमें छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप भी शामिल हुए।

साव ने आज बुधवार को रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि, राजस्थान में विभिन्न राज्यों के जल संसाधन, जल विशेषज्ञों और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्रियों का एक सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों के जल संसाधन मंत्री, स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री और जल विशेषज्ञों से जल संरक्षण और जल संवर्धन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही सभी राज्यों ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण की परिकल्पना की है। इसके लिए जल सुरक्षित राष्ट्र होना आवश्यक है। कॉन्फ्रेंस में भारत को जल सुरक्षित राष्ट्र बनाने के लिए गहन चिन्तन किया गया। उन्होंने कहा कि, निश्चित ही आने वाले समय में इसका बहुत बड़ा परिणाम निकलने वाला है। साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जन भागीदारी से जल संरक्षण को लेकर वृहत स्तर पर काम हुआ है, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। इस कॉन्फ्रेंस से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

 

 

MadhyaBharat 19 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.