Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कुंभ यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रेलर से टकराई, एक की मौत
anuppur,  bus full of Kumbh pilgrims  , one dead

अनूपपुर अनूपपुर में यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। जिसमें बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। 23 यात्री घायल हैं। दुर्घटना वेंकटनगर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा के खैरझीटी के पास बुधवार सुबह 5 बजे हुआ। सीजी 19 एफ 0297 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली प्राइवेट बस रायपुर से प्रयागराज जा रही थी। 


अनूपपुर हादसे में मारे गए कंडक्टर की पहचान संतोष कुमार गुप्ता निवासी सुपेला रमन भाटा, भिलाई, छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। सीएमएचओ आरके वर्मा ने बताया कि 8 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 15 यात्रियों को अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर किया है। बस और ट्रेलर की टक्कर के बाद ट्रैफिक जाम हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही जैतहरी थाना और छत्तीसगढ़ के गौरेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बस और ट्रेलर को हटाकर यातायात बहाल कराया। जिला चिकित्सालय में घायलों को देखने कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान पहुंचकर घायलों से बातचीत की चिकित्सकों को सभी का इलाज करने के निर्देश दिए।

 

 

MadhyaBharat 19 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.