Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बिजुरी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे
anuppur, 4 coaches ,goods train derailed

अनूपपुर । अनूपपुर से करीब 45 किमी दूर बिजुरी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर काे मालगाड़ी के चार डिब्बे प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। करीब 2.30 बजे तक लाइन क्लियर कर दी गई।


जानकारी अनुसार गुरुवार दाेपहर करीब 1 बजे बिजुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 03 पर राजनगर साइडिंग से आ रही मालगाड़ी की चार बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं, जिससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया। घटनास्थल पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण मालगाड़ी के डिब्बों का अचानक खुल जाना बताया जा रहा है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक हादसे की वजह पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। रेलवे कर्मी और अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। वहीं, इस घटना के चलते मालगाड़ी यातायात प्रभावित हुआ है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश साहू ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।
MadhyaBharat 20 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.