Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
देवास में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर एक की मौत
dewas, unknown vehicle hit  , one died

देवास । मध्य प्रदेश के देवास में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक काे टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार एक छात्र की माैत हाे गई, जबकि दाे अन्य घायल हुए है। घायलाें काे गंभीर हालत में इंदाैर रैफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 
 

जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह ग्राम खेताखेड़ी के पास हुआ। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र तनिष्क मालवीय की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक केपी कॉलेज में पढ़ाई करने जा रहा था। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में राकेश मालवीय और अर्जुन मालवीय शामिल हैं। दोनों सीलावटी का काम करने ग्राम अचलूखेड़ी की ओर जा रहे थे। तीनों ग्राम आक्या के रहने वाले हैं। घायल राकेश और अर्जुन का प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में किया गया, उसके बाद दोनों को इंदौर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।


 
MadhyaBharat 20 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.