Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
हम सभी मिलकर एक आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध दिल्ली बनाएंगेः रेखा गुप्ता
new delhi,   developed and prosperous Delhi, Rekha Gupta

नई दिल्ली । दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने मंत्रियों के साथ आज शाम को पहली कैबिनेट बैठक करेंगी। कैबिनेट बैठक के बाद वह दिल्ली के यमुना घाट का दौरा करेंगी। इसके माध्यम से वह एक तरह से यमुना सफाई का संदेश देंगी, जो दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बड़ा और अहम मुद्दा रहा था।

रेखा गुप्ता और उनके सहयोगी मंत्रियों ने आज दोपहर यहां रामलीला मैदान में शपथ ली। इसी के साथ 26 साल से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सत्ता को तरस रही भाजपा की सत्ता में वापसी हो गई। शपथ ग्रहण के बाद मीडिया को बताया गया कि आज शाम को रेखा गुप्ता अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक करेंगी। उसके बाद आज शाम को ही वह यमुना का जायजा भी लेंगी। आज शाम को छह बजे अंतर्राज्यीय बस अड्डे के निकट वासुदेव घाट पर आरती भी होगी, जिसमें मुख्यमंत्री जा सकती हैं।

बुधवार शाम को पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने राजनिवास जाकर राज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। आज दोपहर रामलीला मैदान में उन्होंने अपने छह सहयोगी मंत्रियों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा, मप्र के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, दिल्ली के सभी सांसद, केंद्रीय मंत्री तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित दिल्ली के संकल्प के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर है। प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र को अपनाते हुए हम दिल्ली को आधुनिक बुनियादी ढांचे, उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं, उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाएंगे। आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी मिलकर एक आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध दिल्ली बनाएंगे।"

MadhyaBharat 20 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.