Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बांग्लादेशी विमान की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग
nagpur, Bangladeshi plane ,emergency landing
नागपुर  । बांग्लादेश के ढाका से दुबई जाने वाली फ्लाईट कि बुधवार आधी रात के बाद नागपुर स्थित डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट के यात्री 12 घंटो से नागपुर में फंसे हुए हैं और संबंधित एयरलाइन द्वारा उनके लिए व्यवस्था की गई है। नागपुर हवाई अड्डे के वरिष्ठ निदेशक आबिद रूही ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण नागपुर में उतारा गया विमान मरम्मत के बाद आज गुरुवार को रवाना होगा। नागपुर हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन के पास खड़े इस विमान में चालक दल के 12 सदस्य और 396 यात्री सवार थे। इनमे से अधिकांश यात्री चॅम्पियन्स ट्रॉफी मैच के लिए दुबई जा रहे थे। लेकिन विमान मे आई तकनिकी खराबी के चलते उन्हे नागपुर मे रूकना पडा।
यात्रा के दौरान पायलट को पता चला कि विमान के इंजन में खराबी आ गई है। जिसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग के लिए डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से संपर्क किया गया। हवाई अड्डा प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद विमान की सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। इस बार यात्रियों को नौ घंटे तक हवाई अड्डे पर रुकना पड़ा था।
इससे पहले 10 नवंबर 2024 को नागपुर से कोलकाता, जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। बम की धमकी मिलने के बाद विमान को रायपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया था। इसके अतिरिक्त 20 जून 2024 को यूएस-बांग्ला एयरलाइंस की उड़ान संख्या बीएस-343 को इंजन में खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी।
 
MadhyaBharat 20 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.